Diwali 2021 : दिवाली पर बन रहे शुभ संयोग से संवरेगी इन 5 राशि के जातकों की किस्मत

By: Ankur Sun, 31 Oct 2021 09:14:17

Diwali 2021 : दिवाली पर बन रहे शुभ संयोग से संवरेगी इन 5 राशि के जातकों की किस्मत

धनतेरस से भाईदूज तक दिवाली का पावन पर्व मनाया जाता हैं। कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली मनाई जाती हैं और इस दिन कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं। दिवाली के मौके पर चार ग्रहों का योग बन रहा है। ग्रहों के राशियों में गमन कई संयोग बनाता हैं। ज्योतिष शास्त्र में इन संयोगों का राशि के जातकों पर भी असर पड़ता हैं। कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके जातकों के जीवन में तरक्की, नौकरी और अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा हैं। हम आपको उन्हीं राशियों के बारे जिनके लिए यह दिवाली शुभता लेकर आ रही हैं।

मिथुन राशि

पंचम भाव में ग्रहों की इस युति के कारण मिथुन राशि के जातकों का बौद्धिक विकास होगा। मिथुन राशि के जातकों के करियर के लिए काफी शुभ रहेगा। इस दौरान आप अपने करियर में नई ऊंचाइयां छूएंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी बेहतर परिणाम मिलेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,grah combination,diwali 2021

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातक के चतुर्थ भाव में चारग्रहों का योग बन रहा है। इस दौरान आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। घर की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा और आपको आर्थिक रूप से लाभ भी प्राप्त होगा। दिवाली के मौके पर आप कोई वाहन खरीद सकते हैं। कर्क राशि के जातक प्रॉपर्टी बेचकर भी लाभ कमा सकते हैं।

कन्या राशि

चार ग्रहों की यह युति कन्या राशि के जातकों को मान-सम्मान दिलाएगी। इस दौरान संपत्ति में भी बढ़ोत्तरी होगी। कन्या राशि के जातक करियर से जुड़ा कोई अहम फैसला ले सकते हैं।कन्या राशि के जातकों को इस दौरान किसी भी बात को लेकर आवेग में आने की जरूरत नहीं है।

astrology tips,astrology tips in hindi,grah combination,diwali 2021

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के ग्यारहवें भाव में सूर्य, मंगल, बुध और चंद्रमा की युति रहेगी जो कि विशेष लाभ लेकर आएगी। यदि इस राशि के जातकों का व्यापार है तो उन्हें व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं दिवाली मौके पर आपको कीमती उपहार भी मिलने की संभावना है।

मकर राशि


मकर राशि के जातकों को चार ग्रहों का यह योग सफलता प्रदान कराएगा। दिवाली के मौके पर पिता से भी लाभ प्राप्त होगा। अब तक आपके करियर में जो भी परेशानी आ रही थी वो दूर होगी। मकर राशि के जातक चाहें तो अपना कोई व्यवसाय आरंभ कर सकते हैं।

ये भी पढ़े :

# Dhanteras 2021 : नहीं खरीद सकते सोना-चांदी तो इन 10 चीजों को लें आए अपने घर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com